shradh paksha
✕

कृष्ण जन्मस्थली पर रंग-बिरंगी होली, श्रृद्धालुओं पर चढ़ा कृष्ण प्रेम का नशा

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2023 (11:07 IST)
मथुरा। राधा किशोरी और नंदगांव को रंग में रंगने के बाद रंगों का धमाल श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर पहुंच गया है। यहां रास-रंग का उत्सव चल रहा है, राधा-कृष्ण के प्रेम में पगे भक्त अब रंग-गुलाल और फूल की होली खेलते हुए नाच रहे हैंं, झूम रहे हैं। रंग एकादशी से कृष्ण जन्मभूमि पर देश-विदेश से भगवान के साथ होली खेलने आयें श्रृद्धालु पर अपने आराध्य श्री कृष्ण के प्रेम का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसके चलते भक्ति होली का आनंद ले रहे थे।
 
कृष्‍ण जन्मभूमि परिसर में मच सजा हुआ है, जिस पर राधा और कृष्ण के प्रतीक स्वरूप हुरियारे और हुरियारिनों ने अपने रंगों की अनूठी छाप बिखरे रखी है। होली के गीतों पर भक्तों को सराबोर करते हुए थिरकने को मजबूर कर दिया। बच्चे बुजुर्ग और युवा राधा प्यारी और कृष्ण के प्रेम में मंत्रमुग्ध होकर होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।
 
इतना ही नही कृष्ण नगरी में हुरियारिन अपने मन को वश में न रख सकी, जिसके उलते उन्होंने लाठी उठाकर हुरियारों पर बरसानी शुरू कर दी, बेचारे हुरियारे ढाल से खुद को बचाते नजर आ रहे है। मथुरा के रंगोत्सव की खुमारी सबका दिल मोह.रही है। यहां गली-गली में होली की धूम मची है, पूरा वृंदावन और मथुरा कि वातावरण प्रेम रस में डूबा हुआ है।
                    
रंग एकादशी के बाद बांके बिहारी मंदिर का परिसर भक्तों से पटा हुआ है, जैसे ही मंदिर सेवायतों ने बांके बिहारी पर रंग न्यौछावर किया और प्रसाद स्वरूप रंग भक्तों पर उड़ाया तो नजारा बदल गया। देश-विदेश से आयें भक्तों पर जैसे ही भगवान के चरणों का गुलाल-रंग और फूल पड़ रहें है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वैसे इस बार टेसू के फूल और केसर के रंगों से निर्मित प्राकृतिक रंगों और गुलाल का इस्तेमाल भक्त कर रहे हैं। मथुरा की गली-कूचों को देखकर ऐसा लग रहा है कि होली पंचमी 8 मार्च की नही आज ही है।
 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख