sundarkand

जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (13:05 IST)
High alert in Varanasi: ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर स्थित व्यासजी (Vyasji) के तहखाने में अदालत के आदेश के मद्देनजर पूजा पाठ शुरू होने के बाद जुमे की नमाज के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी जिले में हाई अलर्ट (high alert) घोषित किया गया है। इस बीच ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने अदालत के आदेश के बाद व्यासजी के तहखाने में शुरू कराए गए पूजा-पाठ के विरोध में शुक्रवार को बंद का ऐलान किया है।
 
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बंद का असर: मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बंद का असर दिखाई पड़ रहा है और दाल मंडी, नई सड़क, नदेसर, अर्दली बाजार जैसे इलाकों में दुकानें बंद हैं। कमेटी की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया था कि लोग आज अपने इलाकों में दुकानें बंद रखें और जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक अदा करें। साथ ही मुस्लिम महिलाओं को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
 
ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा-पाठ शुरू: संगठन के महासचिव अब्दुल बातिन नोमानी ने गुरुवार देर शाम जारी एक अपील में कहा है कि वाराणसी जिला जज के फैसले के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा-पाठ शुरू हो गया है। इस सूरतेहाल को देखते हुए 2 फरवरी को मुसलमान अपना कारोबार और दुकान बंद रखें और जुमे की नमाज से लेकर असर की नमाज तक खास दुआएं करें।
 
पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन ने गुरुवार देर रात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त की गई है। अधिकारियों के अनुसार अतिसंवेदनशील इलाकों में आरएएफ की और सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है।
 
काशी विश्वनाथ धाम और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पुलिस बल के अलावा कमांडो की तैनाती की गई है। जगह-जगह पर पुलिस के आला अधिकारी पैदल मार्च कर रहे हैं। वाराणसी की जिला अदालत के जिला न्यायाधीश ए.के. विश्वेश ने बुधवार को ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में हिन्दुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश दे दिया था।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

रामलला से धोखा! चेन्नई की महिला ने 4 करोड़ का दिया था चेक, खाते में सिर्फ 3 रुपए

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

अगला लेख