sundarkand

क्या 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी हेमा मालिनी, भाजपा सांसद ने दिया यह जवाब

Updated: मंगलवार, 6 जून 2023 (08:36 IST)
Uttar Pradesh News : मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि अगर उन्हें अगला चुनाव लड़ना हुआ, तो वे मथुरा से ही लड़ेंगी, किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव कतई स्वीकार नहीं करेंगी। 
 
2024  में लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी एक सवाल के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा कि मैं अगला चुनाव मथुरा से ही लड़ूंगी और अगर किसी अन्‍य सीट से लड़ने का प्रस्ताव आया तो वह स्वीकार नहीं है।
 
हेमा मालिनी ने कहा कि यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहेगी, तो मुझे क्या दिक्कत हो सकती है, लेकिन इतना साफ है कि लड़ूंगी मथुरा से ही। उन्होंने इसका कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि वे ऐसा इसलिए करेंगी, क्योंकि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण और उनके भक्तों से अथाह प्यार है और वे उनकी सेवा करना चाहती हैं।
 
उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने बीते 9 वर्षों में देश की जनता के भले के लिए अनेक योजनाएं लागू कर उन्हें राहत पहुंचाने के काम किए हैं, जनता उन्हें (भारतीय जनता पार्टी की सरकार को) अगले चुनाव में अवश्य जिताएगी।
 
गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने वर्ष 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मथुरा लोकसभा सीट से लगातार 2 बार चुनाव जीता है। इसके पहले वह राज्यसभा की भी सदस्य रह चुकी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख