dharma sangrah

भारी बारिश से लखनऊ बेहाल, सड़कें लबालब, विधानसभा परिसर में घुसा पानी

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (14:54 IST)
Lucknow rain : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को भारी बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न हो गई। विधानसभा परिसर में पानी घुस गया तो तेज बारिश की वजह से नगर निगम छत भी लीक होने लगी। यहां तक कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गेट नंबर 7 की जगह गेट नंबर 1 से बाहर निकाला गया। 
 
विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में विधायकों को सदन तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के मौसम में बदइंतजामी से कई विधायक नाराज नजर आए। इधर सीएम हाउस के बाहर भी पानी भरा हुआ है।
 
सपा नेता शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है।
<

बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है... pic.twitter.com/ERSYEL7yl1

— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) July 31, 2024 >
दोपहर लगभग 12 बजे से हो रही तेज बारिश की वजह हजरतगंज, ठाकुरगंज, ऐशबाग इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। गाड़ियों की रफ्तार बेहद कम हो गई है। सड़कें लबालब है और घरों में पानी घुस गया। नगर निगम दफ्तर भी पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने लखनऊ समेत आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान! राहुल-सोनिया के इशारे पर भाजपा का हमला, कांग्रेस ने दी सफाई

झारखंड में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, हेमंत सोरेन ने रांची में किया ध्वजारोहण

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी, क्या सीट विवाद है वजह?

Amreli में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता पर्व का भव्य आयोजन, CM पटेल ने किया ध्वजारोहण

7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट

अगला लेख