Daily Horoscope
✕

बिजनौर में बंदूक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 2 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (17:25 IST)
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक बंदूक फैक्टरी पर मारे गए छापे में 26 अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए गए हैं। इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शेरकोट थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खो बैराज और शमशान के बीच बने सिंचाई विभाग के खंडहरनुमा कमरे में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चल रही है।

ALSO READ: उत्तरप्रदेश सरकार राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं, योगी ने दिए संकेत
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात वहां पर छापेमारी की कार्रवाई की और 315 बोर और 12 बोर के अर्द्धनिर्मित तमंचे, बंदूक बनाने के उपकरण बरामद किए एवं सदीप सिंह और अमन भारद्वाज नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से गिरफ्तार 2नों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख