लखनऊ में चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंका
Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (16:24 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में चलती कार में सामूहिक बलात्कार के बाद युवती को फेंककर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी चारों युवती की पहचान वाले हैं। युवती का आरोप है नौकरी लगाने के नाम पर उन लोगों ने उससे पैसा लिया था, लेकिन नौकरी नहीं लगी। आरोपियों ने उसे गुरुवार शाम पैसा वापस करने के लिए बुलाया था। युवती का कहना है कि उन लोगों ने उसे पैसा तो दिया नहीं और जबरन कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया और बाद में चलती कार से तेलीबाग इलाके में फेंककर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर बबलू, कांशी, हरीश और जेपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी और युवती मलिहाबाद क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी बबलू और पीड़िता के परिवार के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। पुलिस सामूहिक बलात्कार के मामले को संदिग्ध मान रही है। उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस