dharma sangrah
✕

...तो योगी नाराज होकर साधु हो जाएंगे, भाजपा के पूर्व विधायक ने साधा CM पर निशाना

मैं तेजाब को अमृत नहीं बोल सकता। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वे तत्काल नाराज होकर साधु हो जाएंगे।

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (18:45 IST)
बलिया (उत्तर प्रदेश)। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वह तत्काल नाराज होकर साधु हो जाएंगे। 
 
भाजपा नेता ने बुधवार को जिले के नगरा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तेजाब को अमृत नहीं बोल सकता। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वे तत्काल नाराज होकर साधु हो जाएंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में शराब बेचे जाने की तरफ इशारा करते हुए योगी पर निशाना साधा और कहा कि यहां एक साधु के राज में शराब बेची जा रही है।
 
सिंह ने किसानों की दुर्दशा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बढ़ती मंहगाई के कारण खेती में लागत बहुत बढ़ गई है। उन्होंने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की भी तारीफ की और कहा कि ओमप्रकाश, राजभर समाज के एक मात्र नेता हैं।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख