Hanuman Chalisa

कानपुर में कुत्ते का छात्र पर हमला, नगर निगम ने जब्त किया कुत्ता

Updated: शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (10:12 IST)
कानपुर। डॉग प्रेमी अपने घरों में विदेशी नस्ल के कुत्ते का लालन-पालन कर रहे है। यह डॉग भले ही अपने स्वामी के लिए वफादार हो, लेकिन अन्य लोगों के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। कानपुर में पालतू विदेशी डॉग ने एक लड़के पर धावा बोलते हुए पैर में काट लिया। हमला करने वाला यह कुत्ता रॉटविलर नस्ल का और उसने एक किशोर के पैर से मांस नोंच लिया।
 
पीड़ित परिवार ने घायल बेटे का उपचार कराते हुए पुलिस और नगर निगम से शिकायत की है। शिकायत पर नगर निगम ने एक्शन लेते हुए डॉग को जब्त कर लिया है। कानपुर के लाजपत नगर में कारोबारी मोहित सेठ का परिवार रहता है। मोहित का 14 साल के बेटा स्कूल जा रहा था तभी निकट में रहने वाले दीपक टंडन का पालतू कुत्ता बाहर आया और उसने सार्थक पर हमला बोल दिया। सार्थक की चींख-पुकार सुनकर रॉटविलर कुत्ते के स्वामी और घर के लोग इकट्ठा हो गए।
 
जब तक डॉग से बालक को छुड़ाया जाता तब तक वह हमला करके पैर से मांस नोच चुका था। पैर पर रॉटविलर के गहरे दांत गढ़ने के कारण मांस बाहर निकल आया और उसके शरीर पर भी कई जगह निशान हैं। कुत्ते के हमले की सूचना पर सार्थक का परिवार दीपक के घर पहुंचा और उसका उपचार कराया। सार्थक को दर्द से कराहता देखकर शिकायत दर्ज कराई है। नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुत्ते को अपनी कस्टडी में ले लिया है।(photo source hima agrawal)

Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट में घुसे थे हत्या, लूट और रेप के आरोपी, 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिर, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के घेरे में

Plastic currency notes : 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों पर सरकार की मुहर, ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट

CJP के आंदोलन की चेतावनी के बीच दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पार्टी का आरोप- राज्यों में जारी है गिरफ्तारियां, कानूनी सहायता के लिए बनाया फंड

दतिया‌ उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज को साधा, बोले भाजपा ने कुशवाह समाज को दिया सम्मान

Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस

अगला लेख