Daily Horoscope
✕

उदयपुर की घटना पर मेरठ में आतिशबाजी, 2 लोगों को गिरफ्तार किया

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (23:43 IST)
मेरठ। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद पूरे देश में रोष है, जिसके चलते जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। दूसरी ओर, मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित मैनापूठी गांव में उदयपुर हॉरर किलिंग की खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की गई।
 
पुलिस ने आतिशबाजी करने के चलते मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया और न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, मेरठ पुलिस शहर में अमन-शांति बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर अपनी पैनी निगाहें रखे हुए हैं। 
 
मेरठ सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित मैनापूठी गांव के रहने वाले मंजूर और बुंदू ने कन्हैया लाल की हत्या का जश्न मनाते हुए गांव में ही आतिशबाजी की। एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मुकदमा दर्ज किया और हर्ष-उल्लास में आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल किया है, वहीं पुलिस ने इन दोनों से पटाखे भी बरामद किए हैं। 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह दोनों सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते इन दोनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।
 
मेरठ के एसएसपी का कहना है कि किसी भी हाल में मेरठ की शांति भंग नही होने दी जाएगी। यदि कोई भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या मैसेज फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की पोस्ट और मैसेज पर पुलिस की पैनी निगाहें हैं। 

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख