ramcharitmanas

यूपी के गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई के मामले में ट्विटर समेत 9 पर FIR

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (09:25 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में स्थित लोनी इलाके में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के मामले में पुलिस ने ट्विटर समेत 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ये एफआईआर मामले को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में की गई है।
 
पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद जुबैर, राना अय्यूब, द वायर, सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, समा मोहम्मद, सबा नकवी के साथ ही  के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि पुलिस द्वारा मामला पूरी तरह से स्पष्ट किए जाने के बावजूद ट्विटर  ने गलत ट्वीट  को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
 
एफआईआर में कहा गया है कि इन सभी लोगों ने ट्विटर पर घटना की सत्यता को जांचे बिना ही घटना को सांप्रदायिक रंग दे दिया और इनके द्वारा शांति को अस्त व्यस्त करने और धार्मिक समूहों में विभाजन के उद्दश्य से संदेश प्रचारित किए जाने लगे।
 
गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि ये घटना पीड़ित और शरारती तत्वों के बीच व्यक्तिगत विवाद की वजह से हुई। पुलिस ने बताया कि शरारती तत्वों में हिंदु और मुस्लिम दोनों ही संप्रदाय के लोग शामिल थे लेकिन आरोपियों ने घटना को इस तरह पेश किया की दोनों धार्मिक समूहों के बीच तनाव पैदा हो। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख