Hanuman Chalisa
✕

मुश्‍किल में संभल सांसद बर्क, बिजली चोरी के मामले में FIR दर्ज

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (10:55 IST)
FIR against Sambhal sansad : उत्तर प्रदेश के संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली विभाग ने बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उनके खिलाफ बिजली कर्मचारियों को धमकी देने का मामला भी दर्ज हो सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्‍तार कर सकती है। 
 
इससे पहले बिजली विभाग की टीम आज सुबह सपा सांसद के घर पहुंची। कर्मचारियों ने बिजली मीटर की रिडिंग ली और बिजली खपत की भी जांच की। इस दौरान वहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
 
बिजली कनेक्शन में अनियमितता को लेकर संभल के सांसद जिया उर रहमान जांच के घेरे में हैं। बिजली विभाग ने उनके परिसर में बिजली के इस्तेमाल में अनियमितताओं को चिन्हित किया है। संभल की एसडीएम ने कहा कि बिजली चोरी को लेकर यह हमारा रेगुलर अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से इनपुट थे कि बिजली कनेक्शन का जो वैध तरीका होता है, उसे फॉलो नहीं किया गया है।
 
बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सांसद के घर में 2 बिजली कनेक्शन हैं। एक कनेक्शन दो किलोवाट का है जो सांसद जियाउर रहमान के नाम पर है। दूसरा कनेक्शन भी 2 किलोवाट का है जो उनके दादा शफीक-उर-रहमान बर्क के नाम है। दादा की मृत्यु के बाद दूसरे कनेक्शन के नाम में कोई संशोधन नहीं कराया गया है। इसे सील किया जा सकता है।
 
बताया जा रहा है कि पिछले 6 माह में सांसद के मीटर में लगातार शून्य यूनिट की खपत दिखाई गई। केवल जून माह ही अपवाद रहा, जब 13 यूनिट की खपत दर्ज की गई। जुलाई से नवंबर तक मीटर ने शून्य यूनिट की खपत दिखाई।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

अगला लेख