sundarkand
✕

सपा नेता आजम खान कुछ ऐसा बोल बैठे कि मुस्लिम महिला ने ही करा दी FIR

Updated: शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (01:42 IST)
बरेली (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ एक जनसभा में महिलाओं को लेकर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ करने के मामले में रामपुर जिले के गंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता शहनाज बेगम ने आरोप लगाया है कि 29 नवंबर को गंज थाना क्षेत्र के शुतुरखाना में सपा उम्मीदवार आसिम राजा के समर्थन में आयोजित एक जनसभा के दौरान आजम खान ने कहा था कि 'जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है, चार सरकारों में मैंने ऐसा किया होता, तो बच्चों, तुम्‍हारी मुस्‍कुराहट की कसम खाकर कहता हूं, बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि बाहर निकलना भी है कि नहीं।'
 
शिकायत में आरोप लगाया है कि आजम खान ने महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें लज्जित और अपमानित किया है।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अनुज चौधरी ने बताया कि आजम खान के खिलाफ शहनाज बेगम की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 बी (अश्‍लील, मानहानिकारक, अपमानजनक बयान) 354 क (किसी महिला की लज्जा भंग करते हुए उसके अभिमान को ठेस पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 505-2 (विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा की भावना पैदा करना), 509 (स्त्री की लज्जा के अनादर की सजा), 153-ए (1) (धर्म, जाति या नस्ल के आधार पर विभिन्न वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 और 1989 की धारा 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि आजम खान को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरत भरा भाषण देने के मामले में रामपुर की एक अदालत ने इसी महीने तीन साल की सजा सुनाई। इसके बाद आजम की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। इसी के कारण रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है।
 
रामपुर में आजम खान के करीबी आसिम राजा सपा के उम्‍मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने यहां आकाश सक्‍सेना को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। आजम खान 4 बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं और अपने उन्ही कार्यकालों का हवाला देते हुए उन्होंने महिलाओं संबंधी विवादित बयान दिया। चौधरी ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर विवेचना की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख