sawan somwar

महंगी पड़ी यूपी रेरा के आदेशों की अनदेखी, 13 बिल्डरों पर 1.39 करोड़ का जुर्माना

Updated: शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (11:26 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने उसके कई आदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले 13 बिल्डरों पर कुल 1.39 करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया है। रेरा ने इसके साथ ही बिल्डरों को 15 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा कराने का आदेश दिया है और ऐसा नहीं करने पर विधिक तरीके से राशि की वसूली करने करने की चेतावनी दी है।
 
‘यूपी रेरा’ के अधिकारियों ने बताया कि उसे कुल 45 हजार से अधिक शिकायतें मिली थीं जिनमें से करीब 40 हजार शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, लेकिन बिल्डर कई आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि यूपी रेरा ने समीक्षा बैठक के दौरान पाया कि 13 बिल्डरों को दिए गए सैकड़ों आदेशों का कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अनुपालन नहीं किया गया है।
 
यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि सभी बिल्डर एनसीआर (उत्तर प्रदेश में आने वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के हैं। उन्होंने बताया कि अबतक रेरा बिल्डरों पर करीब 50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा चुका है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख