Hanuman Chalisa

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

Updated: रविवार, 4 मई 2025 (20:41 IST)
Sambhal Uttar Pradesh News : संभल जिला प्रशासन ने छात्रों को खास पुस्तक विक्रेताओं से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने और सरकार के नियमों का उल्लंघन कर निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों का इस्तेमाल करने के मामले में 33 निजी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिला प्रशासन ने स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर जुर्माना जमा करने और रसीद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को सौंपने का निर्देश दिया है।
 
संभल के जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया के हवाले से रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जिले में संचालित सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में इस्तेमाल की जा रही पाठ्यपुस्तकों की जांच की गई और इसमें पाया गया कि 33 स्कूल या तो निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों का इस्तेमाल करा रहे थे या छात्रों को केवल निर्दिष्ट पुस्तक विक्रेताओं से किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे।
ALSO READ: संभल की जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI, जानिए वजह
बयान के मुताबिक, इसे उत्तर प्रदेश स्व-वित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 का उल्लंघन माना गया और 33 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर जुर्माना जमा करने और रसीद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को सौंपने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने कहा कि अनुपालन न करने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जा सकती है। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख