biodatamaker

प्रेमी के साथ बेटी को देख पिता के सिर पर हुआ खून सवार, और...

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (15:28 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात के थाना गजनेर के अंतर्गत एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखा था। पिता के सिर पर खून सवार हो गया और जिस बेटी का हाथ पकड़कर चलना सिखाया था, उसी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने बेटी के प्रेमी पर भी जानलेवा हमला किया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश : योगी राज में अपराध कम हुए हैं या बढ़े हैं?
घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी कानपुर देहात व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गंभीर रूप से घायल प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, साथ ही मौके से हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले ही युवती (19) की मां अपने मायके मैथा चली गई थी। घर पर किसान पिता को खाना बनाकर देने के लिए वह बेटी को छोड़ गई थी। रोज की तरह बुधवार की सुबह किसान बेटी को घर में अकेला छोड़ खेत पर चला गया था। खेत में काम खत्म करने के बाद जब वह घर लौटा तो बेटी घर में नहीं मिली। उसने आसपास के लोगों से बेटी की जानकारी ली।
गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार किसान पिता जब पास में ही रहने वाले एक युवक के घर पहुंचे तो वहां पर बेटी को युवक के साथ देख किसान पिता युवक को फटकार लगाने लगा, लेकिन इसी दौरान बेटी अपने प्रेमी को पिता की डांट से बचाने के लिए पिता से ही लड़ने लगी। बेटी को बहस करता देख किसान पिता के सिर पर खून सवार हो गया और उसने कुल्हाड़ी से पहले बेटी की गर्दन पर वार किया और फिर प्रेमी युवक के ऊपर भी हमला कर दिया।
 
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचते तब तक किसान पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया था और युवक घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। साथ ही सिर पर हाथ रखे किसान पिता भी वहीं पर बैठा था। खून से लथपथ युवती और युवक को देख ग्रामीणों ने उसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
 
पुलिस ने आनन-फानन में घायल पड़े युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर कानपुर देहात के एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग था। मौके से ही युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

अगला लेख