biodatamaker

पिता ने की नाबालिग गर्भवती बेटी की हत्या, शव नाले में फेंका

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (15:46 IST)
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गर्भवती अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाले के किनारे एक किशोरी का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी।
ALSO READ: बिहार में हत्या के मामले में फंसे लालू के दोनों बेटे, तेजस्वी-तेजप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और कहा कि जांच में पाया गया कि किशोरी लगभग 7 माह की गर्भवती थी और उसके किसी से अवैध संबंध थे। संभवत: इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला झूठी शान के लिए हत्या का मालूम पड़ता है। पुलिस ने किशोरी के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।
 
आनंद ने आरोपी पिता के हवाले से बताया कि उसकी बेटी गर्भवती थी, जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने उसके प्रेमी का नाम पूछा और बेटी ने काफी प्रयास के बाद भी प्रेमी का नाम नहीं बताया तो तैश में आकर उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने किशोरी के हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया है जबकि किशोरी का भाई घटना के बाद से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख