suvichar

सीतापुर में बाघ के हमले में किसान की मौत, बाघ ने नोच नोचकर मार डाला

Updated: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (12:06 IST)
Farmer dies in tiger attack in Sitapur: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के बसारा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर कथित रूप से बाघ (tiger) ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस (police) ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम उस समय की है, जब 50 वर्षीय किसान राकेश वर्मा अपने खेत में काम कर रहे थे तभी कथित तौर पर झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।ALSO READ: मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार
 
बाघ ने नोच-नोचकर मार डाला : उसने बताया कि बाघ ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और नोच-नोचकर मार डाला। घटनास्थल पर मौजूद अन्य किसानों के अनुसार राकेश वर्मा खेत में अकेले थे और उनकी चीखें सुनकर आस-पास काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ उन्हें खेत से घसीटकर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी शोर मचाते हुए लगातार बाघ का पीछा कर रहे थे जिससे डरकर बाघ उन्हें छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
इस बीच सीतापुर के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर बाघ के हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं और न ही घटनास्थल पर बाघ के पंजों के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने मौके से नमूने और जरूरी जानकारी एकत्र कर ली है और जांच जारी है।ALSO READ: सरहदों से परे, फिर सुनाई देने लगी हैं बाघों की दहाड़ें
 
खंडेलवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महोली क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 अगस्त को एक 22 वर्षीय युवक को बाघ ने मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों आरोप है कि बाघों के बार-बार हमले के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख