dharma sangrah
✕

डाटा चोरी का खतरा, संकट में 250 करोड़ जीमेल अकाउंट, डाटा लीक होने पर क्या करें

Updated: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (11:45 IST)
Data Theft threat : गूगल के ढाई सौ करोड़ जीमेल अकाउंट पर डाटा चोरी का खतरा मंडरा रहा है। कहा जा रहा है कि Gmail पर हुए अब तक के सबसे बड़े साइबर अटैक की वजह से 250 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां हैकर्स के पास पहुंच गई है। अब यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा हैं जिन लोगों का अकाउंट हैक हुआ है उनमें उनका नाम तो नहीं है।  
 
सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गूगल डेटाबेस में तक का सबसे बड़ा डेटा लीक है। उन्होंने लोगों ने अपने जीमेल का पासवर्ड बदलने को कहा है। जीमेल का डेटाबेस मैनेज करने वाली कंपनी सेल्सफोर्स के क्लाउड प्लेटफॉर्म में यह डेटा ब्रीच हुआ है। कहा जा रहा है कि यह डाटा ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप के पास है। 
 
दावा किया जा रहा है कि डाटा में सेंध जून 2025 में लगी थी। गूगल के थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप (GTIG) के मुताबिक, स्कैमर्स ने आईटी स्टाफ को फोन कॉल्स के द्वारा अपनी जाल में फंसाया। स्कैमर्स ने खुद को गूगल का कर्मचारी बताते हुए सेल्सफोर्स में फर्जी ऐप को कनेक्ट करके डेटा लीक को अंजाम दिया।
 
हालांकि, गूगल ने साफ कर दिया है कि किसी भी यूजर का पासवर्ड लीक नहीं हुआ है लेकिन कई यूजर्स के चुराए हुए डेटा का हैकर्स गलत इस्तेमाल करने लगे हैं।
 
क्या आपका अकाउंट हैक हुआ है : आपका अकाउंट हैक हुआ या नहीं यह जानने के लिए आपको अपने फोन में Google App ओपन करनी होगी। अब आप मैनेज गूगल अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको न्यूज पेज पर जाकर सिक्योरिटी टैब पर क्लिक करना है और डार्क वेब रिपोर्ट पर क्लिक करके स्टार्ट मॉनिटरिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद सेलेक्शन को कन्फर्म करने के बाद डन बटन पर क्लिक करना है। कुछ ही देर में आपको डेटा लीक की जानकारी मिल जाएगी।
 
डाटा लीक होने पर क्या करें : अगर आपका डेटा लीक हुआ है तो तुरंत नया पासवर्ड सेट करें। आपको हमेशा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन रख चाहिए। लंबे समय तक एक ही पासवर्ड रखने से उसके चोरी होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। अत: समय समय पर पासवर्ड जरूर बदलें।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख