ramcharitmanas

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (11:34 IST)
Uttar Pradesh news in hindi : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में डेढ़ लाख का एक इनामी बदमाश मारा गया। बदमाश द्वारा चलाई गोली लगने से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बदमाश की पहचान बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के सेरिया उर्फ़ सिहाली नगर निवासी राजेश के रूप में हुई है। उस पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित था।
 
बयान के अनुसार, एक सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मामन चुंगी चौराहे पर पहुंचा तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद पुलिस दल ने बदमाशों का पीछा किया जिस पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं।
 
बयान के अनुसार, बदमाशों की गोलीबारी में अहार के थाना प्रभारी यंगबहादुर व मुख्य आरक्षी आरिफ गोली लगने से घायल हो गये तथा एक-एक गोली अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी और स्वाट (विशेष हथियार और रणनीति) दस्ते के प्रभारी राहुल चौधरी को लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण उन्हें चोट नहीं आयी।
 
इसमें कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलायी एक गोली एक बदमाश को लगी तथा एक अन्य बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजेश पर करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख