Hanuman Chalisa

आईआईटी प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल बोले, कोरोना है एक फ्लू और हमेशा दिखाई देगा इसका असर

Updated: बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (16:03 IST)
कानपुर। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ रहा है लेकिन इस संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है सिर्फ और सिर्फ कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की जरूरत है। यह सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा और फिर चला जाएगा। यह बात आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व कोरोना संक्रमण की विभिन्न लहरों में गणितीय मॉडल सूत्र से सही आकलन करने वाले प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने कही।
 
आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व कोरोना संक्रमण की विभिन्न लहरों में गणितीय मॉडल सूत्र से सही आकलन करने वाले अग्रवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। 4 या 10 गुना केस बढ़ना भी खतरनाक नहीं है, क्योंकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या प्रदेश के किसी भी जिले में 100 तक भी नहीं है। ऐसे में इतनी बड़ी आबादी के बीच 10 या 20 केस एक्टिव होना कोई खतरा नहीं है। कोरोना भी एक फ्लू है जिसका असर हमेशा दिखाई देगा।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आने वाले मरीज भी पूर्व की भांति कोरोना से सीरियस कंडीशन में नहीं हैं। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि फ्लू होने या कोरोना से संक्रमित होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन लापरवाही बरतने की भी आवश्यकता नहीं है और डॉक्टरों से सही सलाह लेने के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन करोना भी अतिआवश्यक है।
 
बताते चलें कि कानपुर में में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। मंगलवार देर रात 3 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्दी-खांसी व बुखार जैसे लक्षण मिलने पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। 25 मार्च से अब तक कोरोना के 12 केस आ चुके हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

अगला लेख