suvichar

ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह के दौरान डीजे में फैला करंट, एक की मौत

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (16:17 IST)
ग्रेटर नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बज रहा डीजे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे डीजे में करंट दौड़ गया और उस पर नाच रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: Ground Report : यूपी में भारत बंद का 'गुब्बारा' योगी के 'डंडे' से पिचका
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि मकनपुर गांव निवासी सुरेश ठाकुर की बेटी की शुक्रवार को शादी थी जिसकी बारात फरीदाबाद से आई थी।  उन्होंने बताया कि बारात में आए डीजे की ऊंचाई अधिक थी। रात के समय बारात की चढ़त के दौरान बाराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी अचानक गांव में जा रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से डीजे टच हो गया। इससे डीजे में करंट दौड़ गया।
 
उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आए पंकज की मौत हो गई जबकि पवन, संदीप सहित 3 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख