ganesh chaturthi

Dev Diwali पर काशी में अद्‍भुत नजारा, 25 लाख दीपों से हुई रोशन, CM योगी ने उतारी मां गंगा की आरती

Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (00:00 IST)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर काशी पर अद्‍भुत नजारा दिखाई दियास।  गंगा तट पर जगमगाते दीपों की छटा ने हर किसी का मन मोह लिया। 25 लाख दीपों ने काशी को जगमग कर दिया। इस अवसर पर अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक फैले 84 घाटों पर लाखों दीयों की रोशनी ने अद्भुत दृश्य रचा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। काशी में इस आलौलिक दृश्य को देखकर हर कोई भाव विभोर हो गया।
ALSO READ: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए गंगा घाट
गंगा आरती की गूंज, शास्त्रीय संगीत की धुनें, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगत और आसमान में चमकती आतिशबाजी ने इस शाम को अविस्मरणीय बना दिया।

जानकारी के अनुसार इस बार घाटों पर करीब 25 लाख दीप जलाए गए, जिससे पूरा काशी नगरी मानो दिव्यता में डूब गई। 
<

देव दीपावली के पावन अवसर पर अविनाशी काशी की अनुपम छटा।

बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से समूची सृष्टि के कल्याण की कामना है।

शुभ देव दीपावली। pic.twitter.com/JU3LyR5e7e

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 5, 2025 >
मुख्यमंत्री योगी ने मां गंगा की आरती भी उतारी। दशाश्वमेध घाट पर ‘अमर जवान ज्योति’ की अनुकृति स्थापित की गई। यहां कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव को ऑपरेशन सिंदूर के नाम समर्पित किया गया, जिसमें देश की वीर माताओं के आंचल को नमन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं और वाराणसी में गंगा तट पर जगमगाते घाटों की तस्वीरें शेयर कीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली की अद्वितीय चमक से जगमगा रही है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख