sundarkand
✕

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुनवाई टली

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (16:01 IST)
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मानहानि के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में शनिवार को यहां एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई टल गई।
 
याचिकाकर्ता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को उपरोक्त मामले में वादी का बयान दर्ज होना था, लेकिन बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के कारण सभी अधिवक्ता उसमें व्यस्त रहे, जिसकी वजह से अदालत में कोई कार्य नहीं हो सका। अदालत ने इस मामले की सुनवाई एक अक्टूबर के लिए टाल दी है।
 
राहुल गांधी पर 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, इसे लेकर अगस्त 2018 में सुल्तानपुर जिले के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अदालत में मामला दर्ज कराया था।
 
राहुल ने 20 फरवरी 2024 को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था, इसके बाद उन्हें 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी।
 
इसके बाद अदालत की ओर से कई बार नोटिस जारी कर राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान व्यस्त होने के कारण वह अदालत नहीं पहुंच सके थे।
 
अदालत उन्हें सख्त लहजे में पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद 26 जुलाई को राहुल ने सुलतानपुर की अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज कराया था और कहा था कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह मामला दायर किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही; मलबे में दबी कई इमारतें, 16 की मौत

Top News 23 October : तिब्बत में भूकंप से तबाही, 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख