shradh paksha
✕

12 किलोमीटर तक कार से घसीटा शव, टोल प्लाजा पर मिला सिर्फ सिर

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (23:37 IST)
मथुरा। मथुरा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं, क्योंकि एक शख्स स्विफ्ट कार पीछे खून में लथपथ लटका हुआ दिखाई दे रहा है। यह शख्स गाड़ी के साथ 10-11 किलोमीटर तक घिसटता रहा है और चालक को इसकी भनक भी नहीं लगी। टोल प्लाजा पर मृतक का खाली सिर मिला।
 
यमुना एक्सप्रेस वे 112 मांट टोल पर स्विफ्ट कार आगरा से नोएडा जा रही थी। जब यह स्विफ्ट टोल प्लाजा पर कार का टोल देने के लिए रुकी तो वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड कार के पीछे का नजारा देखा तो हतप्रभ रह गया। कार के पिछले हिस्से पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव घिसटता नजर आया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्ती का प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो सकी। मृतक की जेब से 500 रुपए और टूटा हुआ कीपैड वाला मोबाइल मिला है। पुलिस के मुताबिक शव की हालत बिगड़ी हुई है जिसके चलते शिनाख्त में परेशानी आ रही है। आसपास के गांवों में सूचना दी गई है कि एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हुआ है, यदि किसी के घर से कोई मिसिंग है तो पहचान कर लें। वहीं कुछ लोग मृतक को इटावा का रहने वाला बता रहे हैं।
 
हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 106 के आसपास हुआ है, क्योंकि माइलस्टोन 106 पर खून और बॉडी के अवशेष मिले हैं। पुलिस के मुताबिक स्विफ्ट कार वीरेन्द्र सिंह, निवासी संगम विहार, थाना तिगड़ी, दिल्ली चला रहे थे। हादसे के समय गाड़ी के अंदर उनका परिवार बैठा हुआ था।
 
पुलिस ने वीरेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरा बहुत था जिसके चलते उन्हें नहीं पता कि हाईवे पर कोई कार की चपेट में आ गया है। फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 10 किलोमीटर से अधिक शव घिसटने के कारण वह क्षत-विक्षत हो गया है। यह खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख