suvichar
✕

गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (14:54 IST)
संभल (यूपी)। संभल जिले के कैला देवी (Kaila Devi) थाना क्षेत्र स्थित सिंघावली गांव में एक गाय (cow) को ट्रैक्टर से बांधकर गौशाला में घसीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
क्षेत्राधिकारी (संभल) अनुज कुमार ने बताया कि कैला देवी थाना क्षेत्र के सिंघावली ग्राम पंचायत सचिव ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया और आरोप लगाया कि गांव की गौशाला में एक गाय के पैरों को ट्रैक्टर से बांधकर उसे घसीटा गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान ओमवती, उनके पति रूप किशोर, केयर टेकर कालू और ट्रैक्टर चालक नेम सिंह के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।ALSO READ: जल्‍लाद ने गाय को भी नहीं छोड़ा, इस हरकत पर पुलिस ने दबोचा
 
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि जिला अधिकारी ने जानकारी मिलने पर मामले का तुरंत संज्ञान लिया और ग्राम प्रधान सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जांच कराए जाने पर पाया गया कि गाय बीमार थी और भारी थी तथा उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि गाय को इलाज के लिए अन्य तरीके से भी ले जाया जा सकता था। उक्त मामले में जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

अगला लेख