ganesh chaturthi

कांग्रेस MLC की अनोखी मांग, विधायकों व मंत्री के आवास में चूल्हे की मांग, बोले लकड़ी से खाना बनाना पड़ेगा सस्ता

Updated: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (14:22 IST)
लखनऊ। प्रियंका गांधी के करीबी कांग्रेसी एमएलसी दीपक सिंह ने अनोखे ढंग से बढ़ती महंगाई का विरोध किया है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जितने भी विधायकों व मंत्री आवास हैं, वहां चूल्हे बनवाए जाएं। उन्होंने तर्क दिया है कि इससे उनका महीनेभर का खाना मात्र 500 रुपए में बन जाएगा जबकि 975 रुपए में आने वाला सिलेंडर उन्हें 2 बार बदलना पड़ता है।

ALSO READ: UP : ओवैसी का अखिलेश पर निशाना, कहा- हमेशा मुस्लिमों को डराने की बातें करते हैं...
 
खुद भी हैं महंगाई से परेशान : उत्तरप्रदेश के अमेठी से कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने खुद को महंगाई से परेशान बताया है। मालूम हो कि बीते 15 दिनों में घरेलू गैस के दाम 50 रुपए तक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर गैस सिलेंडर का दाम कम कर देती है तो हम ये पत्र वापस ले लेंगे। हमारी मजबूरी है चूल्हा जलाना, क्योंकि हम महंगाई से परेशान हैं। हमें पता है कि चूल्हा जलने से नुकसान होता है लेकिन ज्यादा खर्च गैस पर करेंगे तो खाना कैसे खाएंगे?

ALSO READ: UP : BSP सुप्रीमो मायावती का ऐलान, ब्राह्मणों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को किया जाएगा दंडित, बनेगा आयोग
 
सदन में भी उठा चुके हैं मुद्दा : कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह बीते महीने में महंगाई का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने सदन में कहा था कि चुनाव के वक्त नारा दिया गया था कि 'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार फलाने की सरकार, बहुत हुई डीजल-पेट्रोल की मार, अबकी बार फलाने की सरकार।' कहा कि सरकार बने हुए साढ़े 4 साल से ज्यादा हो गया है लेकिन जनता आज भी महंगाई की मार झेल रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख