ramcharitmanas

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में CM योगी की चेतावनी, न घर के रहेंगे, न घाट के

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (16:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले पर रविवार को कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना राष्ट्रीय पाप है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी। वे न घर के रहेंगे न घाट के।

ALSO READ: पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लिए करीब 1800 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को यहां लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर युवाओं के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप है।
 
उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही हमने तय किया है कि युवाओं के जीवन और भविष्य के साथ जो कोई भी खिलवाड़ करेगा हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन तत्वों से सख्ती से निपटेंगे। हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार पहले भी कार्रवाई करती रही है और एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
 
‘पेपर लीक’ के मुद्दे पर अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद, राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को शनिवार को निरस्त कर दिया था और छह माह के भीतर पुन: परीक्षा कराने का आदेश दिया।
 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना राष्ट्रीय पाप है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे ना घर के रहेंगे न घाट के। ऐसे तत्वों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर के रूप में याद रखी जाएगी। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

अगला लेख