dharma sangrah
✕

विपक्ष पर भड़के योगी, प्रवासी मजदूरों को लेकर हो रही राजनीति से नाराज

Updated: मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (15:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर हो रही राजनीति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई मजबूती से आगे बढ़ रही है। फिर भी कई लोग राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे।
 
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पहली बार आपदा के समय एक बड़ा राहत पैकेज घोषित हुआ। जो लोग अपने शासन काल में गरीबों, महिलाओं का कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़प जाते थे, आज जब ये पैसा उन गरीबों के खाते में पहुंच रहा है तो उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है।
 
सीएम योगी ने केवल यूपी में 2.34 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार आ चुके हैं। 3.26 करोड़ महिलाओं के जन धन खाते में, 1630 करोड़ अप्रैल और इतने ही मई महीने में आ चुके हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 30 लाख गरीबों को 1 हजार का भरण पोषण भत्ता दे रही है। 14 लाख से ज्यादा मनरेगा के श्रमिक प्रदेश में काम कर रहे हैं। 88 हजार से अधिक पेंशन धारी को 2 महीने की पेंशन की राशि एडवांस में दी गई है। 10 हजार से ज्यादा यूपी परिवहन निगम की बसें प्रवासी मजदूरों की सेवा में लगाई गई हैं।
 
योगी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में एक ओर सरकार इतना कुछ कर रही है। फिर भी कुछ दल इस मुद्दे पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके नकारात्मक रवैये का जवाब जनता स्वयं देगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख