dipawali
✕

अखिलेश की बात पर CM योगी ने भी लगाया ठहाका, राहुल गांधी से जुड़ा है यह किस्सा

Updated: सोमवार, 30 मई 2022 (15:49 IST)
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच यूं तो 36 का आंकड़ा है, लेकिन सोमवार को सदन में उस समय ठहाके गूंज उठे, जब अखिलेश ने एक किस्सा सुनाया। हालांकि यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। 
 
अखिलेश यादव ने अपने मुख्‍यमंत्री काल का एक किस्सा कुछ यूं सुनाया। मैं प्राइमरी स्कूलों में हमेशा जाता रहा हूं। मैं एक बार नहीं कई बार गया। जब मैं यूपी का मुख्‍यमंत्री था तब एक स्कूल में गया था। मैंने वहां एक छोटे बच्चे से पूछा- पहचाना मुझे? उसने तपाक से जवाब दिया कि पहचान लिया। मैंने पूछा कौन हूं मैं, उसने कहा आप राहुल गांधी हैं। अखिलेश के यह कहते ही सदन में ठहाके गूंज उठे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
 
योगी सरकार पर साधा निशाना : विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने सरकार को खेती-किसानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया। हालांकि अखिलेश ने शिक्षा के स्तर के लिए अपनी भी गलती मानी और कहा मैं अपनी कमी भी जानता हूं।
 
शिक्षा की स्थिति पर सवाल : अखिलेश यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन्हें दुख इस बात का नहीं है कि शिक्षा सूचकांक में यूपी सबसे नीचे राज्यों में चौथे स्थान पर है, इन्हें इस बात की खुशी है कि मैंने कांग्रेस पार्टी के नेता का नाम ले लिया। उन्होंने सवाल किया कि स्वास्थ्य के आंकड़ों में हम कहां खड़े हैं? स्कूलों में बच्चों की भारी कमी है और आप कहते हैं कि 2 करोड़ बच्चों को पढ़ाएंगे। दरअसल, आप उनको पढ़ा रहे हैं जो सबसे गरीब हैं। 
 

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्यप्रदेश से होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव

अगला लेख