Hanuman Chalisa
✕

75 जिलों में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ किया योग, क्या बोले सीएम योगी?

Updated: मंगलवार, 21 जून 2022 (10:32 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ सहित 75 जिलों में 5 करोड़ से भी अधिक लोगों ने एक साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्‍यास किया। वही लखनऊ में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी योग किया।
 
इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आध्यात्मिक उत्कर्ष, आत्मिक शांति और आरोग्यता के प्रदाता 'योग' से पूरी मानवता को जोड़ना ही 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' का उद्देश्य है। इसी भाव के साथ आज राजभवन, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभाग किया है।

उन्होंने कहा कि योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है। योग हमें अनुशासन में बांधकर, निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। योग एक छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर हम सभी को ले जाने का कार्य करता है।
 
उन्होंने कहा कि 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्' यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे।लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री जी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।
 
योगी ने कहा कि आज 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 200 से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे होंगे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख