sawan somwar

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

योगी सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन को नई उड़ान, नोएडा-दिल्ली कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली 892 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना पर तेजी से काम

Updated: शनिवार, 16 मई 2026 (20:51 IST)
Chilla Elevated Road Project: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में नोएडा और दिल्ली के बीच ट्रैफिक दबाव कम करने तथा बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिल्ला रेगुलेटर के निकट मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रही एलिवेटेड रोड परियोजना तेजी से आकार ले रही है।
 
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा तैयार की जा रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 892.75 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही है। इस परियोजना के तहत 5.57 किलोमीटर लंबी 6 लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। 

ट्रैफिक समस्या का समाधान 

इस परियोजना का उद्देश्य डीएससी रोड और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी भारी ट्रैफिक समस्या का समाधान करना है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद दिल्ली के मयूर विहार, नोएडा सेक्टर-14ए, 15ए, 16 और 18 से होकर यातायात सीधे महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेगा। इससे जाम, यात्रा समय और प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
 
योगी सरकार की मॉनिटरिंग और तेज कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परियोजना का पहला माइलस्टोन समय से हासिल कर लिया गया है और वर्तमान में कार्य निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रहा है। अब तक परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 52.11 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 42.57 प्रतिशत दर्ज की जा चुकी है।
     
राज्य सेतु निगम के अनुसार परियोजना में अब तक 1567 में से 1303 पाइल, 271 में से 184 पाइल कैप और 1310 में से 410 गर्डर का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं परियोजना में पांच प्रमुख एंट्री और एग्जिट रैंप भी बनाए जा रहे हैं, जिससे नोएडा और दिल्ली के विभिन्न सेक्टरों के बीच निर्बाध ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित होगा।
 
योगी सरकार की एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास नीति उत्तर प्रदेश को देश के सबसे आधुनिक कनेक्टिविटी नेटवर्क वाले राज्यों में स्थापित कर रही है। चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना भी उसी विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है, जो भविष्य में एनसीआर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

Gallantry Awards 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, 13 शहीदों को मरणोपरांत सम्मान

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

अगला लेख