ganesh chaturthi

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना

'काशी कोतवाल' काल भैरव के दर पर भी झुकाया शीश, नमो घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ

Updated: मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (20:12 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम व 'काशी कोतवाल' काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। सीएम योगी ने नमो घाट पर गंगा आरती का औपचारिक शुभारंभ भी किया।
 
बच्चों को बांटी चॉकलेट, नवजात को दिया आशीर्वाद : मुख्यमंत्री के रूप में पूरे दिन 'कर्म पथ' से गुज़रने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को 'धर्म पथ' भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का अभिवादन किया। वहीं सीएम को देखकर बाबा के भक्तों ने भी हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने रास्ते में बच्चों को टॉफी व चॉकलेट बांटा। सीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। मंदिर के पास ही मां की गोद में नवजात को देखकर रुके सीएम ने उसे आशीर्वाद भी दिया।  
 
दर्शन-पूजन के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम आदि मौजूद रहे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख