dharma sangrah
✕

चेतन चौहान का आज ब्रजघाट पर होगा अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में शोक

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (10:29 IST)
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से मुरादाबाद के गांव मूंढापांडेय स्थित पैतृक घर में कोहराम मचा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उत्तरप्रदेश के मंत्री चेतन्द्र प्रताप सिंह यानी चेतन चौहान के निधन की सूचना पर उनके गांव मूंढापांडेय में पहुंची तो रिश्तेदारों व गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोग शोक-संवेदना प्रकट करने के पहुंच रहे हैं और मंत्री के पैतृक घर पहुंचने लगे। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
ALSO READ: चेतन चौहान शानदार क्रिकेटर और मेहनती राजनेता थे : प्रधानमंत्री मोदी
चेतन चौहान का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) दोपहर हापुड़ जिले के ब्रजघाट पर दोपहर 2 बजे होगा। यूपी की राजधानी लखनऊ और गृह जिले में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उत्तरप्रदेश सरकार के लिए एक पखवाड़े में यह दूसरी बड़ी क्षति है। चेतन चौहान के निधन से पहले कमल रानी वरुण का निधन हुआ था।
 
 आजादी से कुछ दिन पहले 21 जुलाई 1947 में चेतन्द्र प्रताप सिंह का जन्म बरेली में हुआ था। बचपन में उनका परिवार ननिहाल मुरादाबाद के मूंढापांडेय गांव आ गया। चेतन ने शिक्षा पुणे में पूर्ण हुई। महाराष्ट्र में घरेलू क्रिकेट के साथ दिल्ली से खेलने वाले चेतन चौहान ने राजनीति में कदम रख मंत्री पद भी पाया।
ALSO READ: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की अब यादें ही शेष रह गईं...
चेतन ने खेल और राजनीति में ही अपने हाथ नहीं आजमाए, बल्कि वे एक अच्छे कारोबारी भी साबित हुए। उनकी कोरल न्यूज प्रिंट फैक्टरी जनता के लिए रोजगार का माध्यम बनी।  चेतन चौहान खिलाड़ियों की समस्याओं से तो रूबरू होने के साथ किसानों की दिक्कतों को भी बखूबी समझते थे। खिलाड़ियों की परेशानियों के चलते जिले में स्टेडियम बनवाया, तो वहीं किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बनवाया। अपने दुलारे मंत्री व भाई को खोने का दु:ख उनके पैतृक गांव मूंढापांडेय में झलक रहा है।
 
चेतन सीधे तौर से किसानी से न कभी नहीं जुड़े लेकिन किसानों की चिंता हमेशा करते थे। उनकी व उनके भाइयों की दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग मूंढापांडेय गांव में 32 बीघा जमीन है, जो ठेके पर दे रखी है। अपने करीबी लोगों से हमेशा कहते कि 'चिंता मत करो, जमीन के बहाने मिलने आता रहूंगा गांव में।' रिश्ते के भाई हेमंत चौहान का कहना है कि भाई के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे सिर से छत का साया उठ गया। मंत्री होते हुए भी हमें या गांव के लोगों व सबसे अपनों जैसे मिलते थे, समझाते थे।
 
7 दशकों तक लोगों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने वाले चेतन चौहान का राजकीय सम्मान के साथ आज सोमवार को ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख