Hanuman Chalisa
✕

अब रायबरेली में पटरी पर मिला सीमेंट से निर्मित स्लीपर, मालगाड़ी का इंजन टकराया

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (12:32 IST)
Cement sleeper found on track in Raebareli : उत्तरप्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में रेल की पटरियों (railway tracks) पर मिट्टी का ढेर मिलने के 2 दिन बाद ऐसी ही एक और घटना में मालगाड़ी (goods train) के रास्ते में पटरी पर सीमेंट से बना स्लीपर पाया गया। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।ALSO READ: रेल विकास के लिए मध्य प्रदेश को 14700 करोड़ रुपए आवंटित : अश्विनी वैष्णव
 
उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे रायबरेली-प्रयागराज रेल खंड पर लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। घटना के तहत सतना (मध्यप्रदेश) से कुंदनगंज (रायबरेली) आ रही एक मालगाड़ी बेनीकामा के पास लक्ष्मणपुर और दरियापुर स्टेशनों के बीच पटरी पर रखे सीमेंट से निर्मित स्लीपर से टकरा गई।
 
उन्होंने बताया कि मालगाड़ी चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद इंजन का कैटल गार्ड पटरी पर पड़े स्लीपर से टकरा गया। बहरहाल, घटना के बाद चालक ने इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दी। सूत्रों के मुताबिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने स्लीपर को पटरी से हटाया। उसके बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।ALSO READ: नागपुर रेलवे स्टेशन पर 2 लोगों की कॉन्क्रीट स्लैब से हमला कर हत्या, 2 अन्य घायल
 
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी। इससे पहले गत 6 अक्टूबर को जिले के रघुराज सिंह स्टेशन के पास रेल की पटरियों पर मिट्टी का ढेर देखा गया था। इसकी वजह से एक शटल ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। (भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख