Hanuman Chalisa
✕

UP: मदरसे वाली प्रार्थना कराने के आरोप में प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र पर मामला दर्ज

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (15:40 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में 'मदरसे वाली प्रार्थना' कराए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी के कहने पर शिक्षामित्र वजरुद्दीन काफी समय से 'मदरसे वाली प्रार्थना' करा रहे थे।
 
बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने गुरुवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय इकाई के कुछ पदाधिकारियों ने फरीदपुर में स्थित एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक स्कूल में 'मेरे अल्लाह, मेरे अल्लाह' बोल वाली प्रार्थना कराए जाने की शिकायत करते हुए इसे मदरसे वाली प्रार्थना बताकर प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी और शिक्षा मित्र वजरुद्दीन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने व मतांतरण की कोशिश का आरोप लगाया था।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रार्थना का एक वीडियो भी सामने आया है। बहरहाल विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर की शिकायत के आधार पर प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी के कहने पर शिक्षामित्र वजरुद्दीन काफी समय से 'मदरसे वाली प्रार्थना' करा रहे थे। विरोध करने पर बच्चों को धमकी दी जाती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया गया है जबकि शिक्षा मित्र के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख