dharma sangrah
✕

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Updated: शनिवार, 22 मार्च 2025 (01:34 IST)
Lucknow Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश और बाद में उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी ने 18 मार्च को मलीहाबाद इलाके में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और फिर उसका गला घोंट दिया। पकड़े जाने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार और उसके भाई दिनेश ने 18 मार्च को मलीहाबाद इलाके में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और फिर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि टेम्पो चालक दिनेश को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अजय फरार था।
ALSO READ: UP: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या
पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, महिला 18 मार्च को देर रात करीब डेढ़ बजे वाराणसी से लखनऊ पहुंची थी। इसके बाद उसने आलमबाग से अपने भाई को फोन कर बताया कि वह चिनहट इलाके में उसके घर पहुंच जाएगी। वह दोनों आरोपियों के साथ तिपहिया वाहन में थी।
 
उन्होंने बताया कि जब महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने उससे संपर्क करने कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद आया, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि महिला को लखनऊ के रास्तों के बारे में जानकारी नहीं थी और दोनों उसे गलत दिशा में मलीहाबाद ले गए, जहां उन्होंने आम के बगीचे में उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बगीचे में छोड़कर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दुबग्गा इलाके में रहने वाले दिनेश को पकड़ा गया और शाम को अजय को भी महमूद नगर से पकड़ लिया गया।
ALSO READ: UP में महिला का अपहरण, गैंगरेप के बाद हत्या, लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मी सस्‍पैंड
उन्होंने बताया, पकड़े जाने के दौरान अजय ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख