Daily Horoscope
✕

'Flipkart' पर आईटी एक्ट के तहत मोबाइल न भेजने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (23:49 IST)
Kanpur News: Case filed against Flickkart: कानपुर के थाना रेल बाजार के अंतर्गत सीओडी कर्मी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट 'Flipkart' पर भुगतान करने के बाद भी मोबाइल न भेजने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीओडी (COD) कर्मी की तहरीर के आधार पर 'Flipkart' पर आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
 
पुलिस को दी हुई तहरीर में सीओडी में कर्मचारी जयपाल तोमर ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर 2022 को 'Flipkart' पर उन्होंने एक फोन बुक किया था जिसकी कीमत 16,019 रुपए थी और इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड के जरिए कर दिया था। उसके बाद आज दिन तक 'Flipkart' की तरफ से न तो उन्हें मोबाइल भेजा गया है और न ही उनके भुगतान को वापस किया जा रहा है।
 
जयपाल तोमर ने बताया कि कई बार ऑनलाइन शॉपिंग साइट के कस्टमर केयर पर शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं लेकिन कहीं पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं पुलिस ने जयपाल तोमर की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत 'Flipkart' के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
थाना प्रभारी रेल बाजार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख