ramcharitmanas

यूपी के बिजनौर में तालाब में समाई बारातियों की कार, 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Updated: शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (12:28 IST)
बिजनौर। बारातियों से भरी एक वैगनआर कार रास्ता भटक जाने के कारण तालाब में समा गई। घटना के समय वैगनआर में 7 युवक सवार थे, जिनमें से कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 
 
घटना बीती रात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव तकीपुर बैगा की है। यहां के रहने वाले प्रशांत कुमार बिट्टू के मामा के चांदपुर क्षेत्र के गांव सेलपुरा में रहते हैं। गांव सेलपुरा से गुरुवार रात्रि में प्रशांत के मामा के बेटे की बारात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा रामगोपाल के यहां आई थी।
 
बारात में गांव तकीपुर बेगा के रहने वाले प्रशांत अपने दोस्त रणवीर, रोशनपुर प्रताप, विशाल, रजत, अक्षय और दीपक कुमार को साथ में लेकर शादी में गया था। 
 
दीपक ने शादी में जिने के लिए अपने मामा मनोज कुमार की वैगनआर कार ले ली। वही उन्होंने थाना मंडावर क्षेत्र के गांव खिरनी गोपालपुर निवासी निखिल व अभिजीत सिंह को भी बारात में खाना खिलाने को कह कर बैठा लिया।
 
गुरुवार की लगभग 11 बजे सभी युवक शादी समारोह से शामिल होकर कार से कोतवाली देहात लौट रहे थे। गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा से निकले तो उनकी कार गांव के बाहरी तरफ रास्ता भटक गई और अनियंत्रित होकर एक तालाब में पलट गई।
 
कार में सवार प्रशांत कुमार उर्फ बिट्टू, विशाल कुमार, रजत कुमार, अक्षय और दीपक कार समेत पानी में डूबे गए। किसी तरह कार में बैठे निखिल और उसका भाई अभिजीत सिंह खिड़की खोलकर बाहर निकले और शोर मचा दिया। आसपास के लोग शोर सुनकर तालाब के किनारे पर पहुंच गए, इसी बीच पानी से बाहर निकले युवक ने मोबाइल से अपने मामा को जानकारी दी।
 
इसी बीच ग्रामीणों ने किसी तरह से पांचों युवकों को कार से बाहर निकाला। लेकिन पानी में रहने के कारण पाचों बेहोश हो चुके थे, उन्हें जो जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख