biodatamaker
✕

नहर में गिरी कार, तहसीलदार समेत 3 की मौत

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (11:55 IST)
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। कार में सवार उत्तराखंड के तहसीलदार सहित 3 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नैनीताल से लौट रहे थे, जैसे ही इनकी गाड़ी बिजनौर की सरवनपुर नहर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

उत्तराखंड राज्य के रुड़की जिले के तहसीलदार सुनैना राणा अपने ड्राइवर सुंदर और अर्दली ओमपाल समेत नैनीताल से ट्रेनिंग लेकर बीती रात वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जैसे ही वह सरवनपुर नहर पर पहुंची तो ड्राइवर स्टेरिंग से नियत्रंण खो बैठे। देखते ही देखते गाड़ी नहर की रेलिंग तोड़ते हुए ने नहर में गिर गिरी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार तहसीलदार समेत ड्राइवर और अर्दली को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

दिल्ली इंटरनेट बैन पर सुप्रीम कोर्ट में झुकी सरकार: गृह सचिव गोविंद मोहन ने मांगी बिना शर्त माफी

गुजरात के छोटे उद्योगों को अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी सहायता

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CJP फंडिंग विवाद: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के आरोपों पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- 'भारत के आंतरिक मामलों में दखल का हक किसने दिया?'

अगला लेख