ramcharitmanas
✕

मकान पर चला बुलडोजर, DM ऑफिस को बनाया आशियाना

Updated: रविवार, 15 जनवरी 2023 (09:48 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात की मैथा तहसील में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए परिवार के मकान पर बुलडोजर चला दिया। इससे नाराज होकर परिवार ने कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही अपना आशियाना बना लिया। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
 
वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर जबरन परिवार ने मकान बना रखा था। जिसके चलते कार्यवाही की गई है।
 
बुलडोजर से गिराया घर - कानपुर देहात के मैथा तहसील के मड़ौली गांव में रहने वाले शिवम दीक्षित ने कहा कि लेखपाल पुलिस के साथ आए और जबरन बुलडोजर से उनके मकान को गिरा दिया है। जबकि मेरा परिवार कई वर्षों से यहां पर रहा था।
 
जब मैंने मकान गिराने का विरोध किया तो सरकारी जमीन पर मकान बने होने की बात कही और जबरन मेरे मकान को गिरा दिया गया। मेरे और मेरे परिवार के पास अब रहने के लिए कहीं जगह नहीं है इसलिए हम सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही रहेंगे।
 
ना कोई नोटिस ना कोई सूचना गिरा दिया मकान - तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए प्रमिला दीक्षित ने बताया कि लेखपाल ने बिना नोटिस के पूरा घर गिरा दिया और जब हम लोगों ने सवाल किया तो गंदी-गंदी गालियां बकने लगे। उन्होंने कहा कि उस जगह पर अकेले सिर्फ उन्हीं का ही मकान नहीं बना है बहुत सारे मकान बने हैं। लेकिन द्वेष भावना के चलते व रुपए लेकर सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के मकान को गिराया गया है। जब तक उन्हें मकान नहीं मिलेगा तब तक मैं यहीं पर मेरे परिवार के सहित रहूंगी।
 
क्या बोले SDM - SDM मैथा ज्ञानेश्वर चन्द्रभान पांडेय ने बताया कि परिवार मड़ौली गांव का रहने वाला है। परिवार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम व पुलिस टीम मौके पर गई और अस्थाई निर्माण हटाया गया है। स्थाई निर्माण नहीं गिराया गया है। नियमानुसार कार्यवाही की गई है। अन्य सभी आरोप निराधार हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख