Hanuman Chalisa

मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2024 (01:06 IST)
मेरठ की जाकिर कॉलोनी क्षेत्र में गली नंबर 6 के पास एक तीन मंजिला मकान बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। हादसा शनिवार शाम 5.30 बजे के आसपास का है,  डीएम मेरठ दीपक मीणा ने कहा कि मलबे से निकाले गए तीन लोगों की मौत हो गई है।

हादसे के समय घर के अंदर 14 लोग थे मौजूद थे। आठ लोगों को रेस्क्यू किया गया। 6 लोग अभी भी मलबे के अंदर हैं। NDRF, SDRF जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। यहां नब्बो का परिवार रहता है। परिवार में 5 बेटे और उनका परिवार रहता है, इस घर में यह हादसा हुआ है उसमें नब्बो उनके चार बेटे-बहू और बच्चे रहते हैं।

कुल मिलाकर 22 लोगों का परिवार। हादसे के समय कुछ लोग घर से बाहर घर गए हुए थे, जबकि 12-15 लोग घर में मौजूद थे, पिछले चार दिनों की बारिश नफीसो के परिवार पर कहर बनकर आई। शाम को रिमझिम बारिश हो रही थी, तीन मंजिला मकान में सब आराम से बैठे हुए थे, अचानक से मकान धराशायी हो गया, आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
आसपास के लोगों ने खुद रेस्क्यू का प्रयास किया लेकिन तीन मंजिल मलबे को हटाना मुश्किल था। ऐसे में बारिश भी बाधा बन गई।  घटना की जानकारी मिलते ही सभी विभागों के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर विभाग, नगर निगम की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। मेरठ कमिश्नर जज सेल्वा कुमारी और एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर खुद रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा बने हुए हैं।

रात का अंधेरा और लोगों की भीड़ भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रही है, छोटी और संकरी गलियों में जेसीबी मशीन काम नहीं कर पा रही है, जनरेटर के द्वारा वैकल्पिक बिजली से रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। मलबा हटाने के लिए बड़ी संख्या में टीम काम कर रही है, फिलहाल चार लोग रेस्क्यू हुए हैं, 3 गंभीर हालत में है।

दबे हुए लोगों में 3 महिलाएं, 1 पुरुष और 5 बच्चे अभी भी है, जिनके रेस्क्यू का प्रयास चल रहा है। लगातार भीड़ को हटाने के लिए पुलिस एनाउंसमेंट कर रही है ताकि बचाव कार्य को गति दी जा सके, वही संकरी गली में कोई और दुर्घटना न हो जाए।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, अनुच्छेद 370 हटाया : राजनाथ सिंह

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

अगला लेख