Hanuman Chalisa

वरमाला के बाद दुल्हन की स्टेज से गिरकर मौत, पिता ने किया अंतिम संस्कार

Updated: रविवार, 4 दिसंबर 2022 (10:08 IST)
लखनऊ। लखनऊ में एक पिता का सपना बेटी को दुल्हन की तरह विदा करने व कन्यादान करने का उस वक्त टूट गया जब वरमाला के ठीक बाद अचानक दुल्हन की तरह सजी बेटी स्टेज से नीचे गिर पड़ी और वही जब परिवार के लोग बेटी को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
मौत की सूचना से दोनों परिवार गम में डूब गए और बेटी को दुल्हन की तरह विदा करने की जगह पिता को बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
 
मातम में बदली खुशियां - लखनऊ के भदवाना गांव निवासी फर्नीचर कारीगर राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी का रिश्ता लखनऊ के बुद्धेश्वर मोहल्ला निवासी फर्नीचर कारीगर विवेक से तय हुआ था। देर रात भदवाना गांव में बारात पहुंची थी। स्वागत-सत्कार कर नाच-गाने के बीच द्वारचार की रस्में पूरी हुईं।
 
स्टेज पर वरमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन लाए गए। दूल्हे के साथी और दुल्हन की सखियां हंसी-खुशी के बीच वरमाला की रस्में पूरी की। परिवार के लोगों के मुताबिक वरमाला डालने के बाद दुल्हन शिवांगी स्टेज पर रखी कुर्सी पर बैठने लगी। तभी गश खाकर गिर पड़ी।
 
हार्ट अटैक से हुई मौत - जिससे घबराकर दुल्हन के पिता व दूल्हे के परिजन दुल्हन को कसमण्डी कला स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। जिसके बाद तत्काल परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया है। दुल्हन की मौत की सूचना मिलते ही दोनों ही पक्षों में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख