dharma sangrah
✕

UP के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से हड़कंप, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (18:27 IST)
kaushambi fire in firecracker factory : कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में अज्ञात कारण से विस्फोट हो जाने से 7 लोगों की मौत हो गई तथा इतने ही अन्य घायल हो गए। जिले की चायल तहसील के भरवारी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) दल ने आग पर काबू पा लिया है।
 
राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कौशांबी जिले की चायल तहसील के भरवारी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में सात लोगों की मृत्यु हो गई तथा इतने ही अन्य घायल हो गए। मृतकों में अभी दो व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है।
 
बताया जा रहा है कि कोखराज के पास स्थित यह फैक्टरी कौशांबी के शराफत अली की है। विस्‍फोट के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) दल ने आग पर काबू पा लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख