Hanuman Chalisa
✕

इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जड़ा थप्पड़, SP सिटी ने जोड़े हाथ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated: रविवार, 11 जुलाई 2021 (08:05 IST)
इटावा। उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हिंसा हुई। इटावा में तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ही थप्पड़ मार दिया। इस मामले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बवाल हो गया। किसी ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इटावा के एसपी सिटी नेताओं से हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि आपके लोगों ने थप्पड़ मारा है। 
 
स्थिति नियंत्रित करने के लिए एसपी सिटी प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां किसी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। पुलिस अफसर को थप्पड़ मारने की खबर पर भाजपा नेता और विधायक भी मौके पर पहुंच गए।

भाजपा नेताओं को देखते हुए एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने उनके हाथ जोड़ लिए और बोले आपके लोगों ने हमें थप्पड़ मार दिया है।पुलिस अफसर को नेताओं के सामने हाथ जोड़ा देखते ही किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। 
 
सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘योगी जी का नारा था ठोंक दो, आज भाजपाइयों ने पुलिस को तबियत से ठोंका! इटावा में भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने एसपी सिटी को थप्पड़ मारा, पत्थरबाजी की, पुलिस पिट रही है, सत्ताधारी गुंडों के आगे हाथ जोड़ रही है, ये जंगलराज की परिभाषा नहीं तो और क्या है?’

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख