Hanuman Chalisa
✕

विधायक सोम के विवादास्पद बोल, जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं, वहां भाजपा फिर से मंदिर बनाएगी

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (00:04 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जनपद में सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं, भाजपा वहां फिर से मंदिर बनाएगी।

ALSO READ: UN: जयशंकर ने वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, अफगानिस्तान व हिन्द-प्रशांत पर चर्चा
 
संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें सीजनल हिन्दू बताया। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में संतों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अब हरिद्वार जाकर संतों से माफी मांग रहे हैं और अब वे भगवान विश्वकर्मा का मंदिर भी बनवाने का ऐलान कर बैठे हैं। सोम ने यह बात एक प्रेस वार्ता के दौरान उत्तरप्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों का बखान करते समय कही है।
 
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही बहुत से लोग सीजनल हिन्दू बन गए हैं। जिन्होंने भक्तों पर गोली चलाई हो, वे अब मंदिर बनाने की बात करते हैं। जिन्होंने साधुओं पर लाठी चलवाई हो, वे लोग हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। सोम ने कहा कि जितनी जगह मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, वहां पर फिर से मंदिर बनाया जाएगा।

ALSO READ: योगी आदित्यनाथ ने कहा- UP में जनसंख्या नियंत्रण कानून सही समय पर आएगा, जो करेंगे नगाड़ा बजाकर करेंगे
 
उन्होंने दावा किया कि हिन्दुस्तान हिन्दुओं का है। यहां पर हर आदमी हिन्दू है, मुसलमान भी हिन्दू ही है। अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले सोम ने उत्तरप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि 350 सीटों के साथ 2022 में उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है। गौरतलब है कि संगीत सोम 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के आरोपी हैं।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख