Daily Horoscope
✕

BJP विधायक बोले- पत्थर की पेटी, फावड़े हत्थे और 2 रखो पिस्टल, पुलिस है ही कहां

Updated: रविवार, 10 जुलाई 2022 (23:13 IST)
मुजफ्फरनगर। भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी के विवादित बोल एक बार फिर से सामने आए हैं। विधायक साहब वायरल वीडियो में फरमा रहे हैं कि उन्होंने मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में जमीन खरीदी है जिस पर वे एक आश्रम बनाकर युवाओं को पत्थरबाजों से निपटने के लाठीबाजी की ट्रेनिंग सेंटर खोलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं, चाहे सरकार उनसे आज ही इस्तीफा ले लें। विधायक विक्रम सैनी ने व्यापारियों से कहा कि अपनी और व्यापार की सुरक्षा के लिए दुकान में पत्थर, डंडे और पिस्टल रखें।
 ALSO READ: 7 साल के छात्र की हत्या कर शव पानी में फेंका, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, 1 पुलिसकर्मी घायल
विधायक विक्रम सैनी का यह वायरल वीडियो 9 जुलाई जानसठ तहसील इलाके के वाजिदपुर कवाली गांव का बताया जा रहा है। गांव में भाजपा को 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर खतौली विधायक और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसी दौरान विक्रम सैनी ने लोगों को नसीहत सिखाते हुए यह भड़काऊ बयान दिया है। बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से बोलते हुए हथियार रखने से लेकर नुपूर शर्मा के समर्थन में ऐसी बातें बोल दी है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। 
 
उन्होंने मंच से बोलते कहा कि बहुत दिनों बाद बोलने का मौका मिला है, इसलिए मन की बात साझा कर रहे है। उन्‍होंने कहा कि व्यापारी अपनी दुकानों में एक-दो पेटी पत्थर, 4-5 फावड़े के हत्थे और दो पिस्टल रखें। पुलिस कहां तक काम करेगी, पुलिस है ही कहां। जब तक पुलिस आती है तब तक तुम्हारी दुकानों में आग लगा देते हैं, मकानों में आग लगा देते हैं। विक्रम सैनी का यह भाषण कार्यक्रम में मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख