sawan somwar

UP: सरकारी कार्यक्रम में मंच पर सीट नहीं मिलने पर भड़के भाजपा विधायक

बोले कि ये कौन सा तरीका है इन अधिकारियों का?

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (18:35 IST)
आगरा (यूपी)। आगरा में पंचायती राज विभाग के 'पंचायत सम्मेलन' (Panchayat Sammelan) कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2 विधायक मंच पर कुर्सी न मिलने के कारण भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
 
केंद्र और राज्य के पंचायती राज विभाग द्वारा सोमवार को आगरा के एक होटल में 'जीवन को सरल व सहज बनाना' (ईज ऑफ लिविंग) कार्यक्रम से संबंधित 'पंचायत सम्मेलन' शुरू होने वाला था। इसी बीच फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और फतेहाबाद से पार्टी विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर नाराज हो गए।ALSO READ: अगले साल भारत की यात्रा पर आ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, तारीख तय होना बाकी
 
मामला तब शुरू हुआ, जब आगरा जिले की बाह सीट से भाजपा की विधायक रानी पक्षालिका सिंह को मंच पर बैठने के लिए कुर्सी दी गई। यह देखकर विधायक चौधरी बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा ने खुद को मंच पर आमंत्रित नहीं किए जाने का विरोध किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
 
ये कौन सा तरीका है इन अधिकारियों का? : विधायक बाबूलाल ने अधिकारियों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ये कौन सा तरीका है इन अधिकारियों का? फतेहाबाद से विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि हम 5 बार के विधायक हैं, नीचे बैठें क्या? उन्होंने कहा कि इस सरकार में सबको बराबर सम्मान मिलना चाहिए। हालांकि बाद में पंचायती राज विभाग के संबंधित अधिकारियों ने माफी मांगी। उसके बाद दोनों विधायक कार्यक्रम के दौरान शांति से बैठे रहे।ALSO READ: राहुल ने उठाया सवाल, माधवी बुच अपने पद पर क्यों हैं बरकरार?
 
यह घटना राज्य के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल और उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान तथा केंद्र और राज्य के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

WhatsApp Scam Alert : अब AI पकड़ेगा ठगी के मैसेज, यूजर्स को पहले ही मिलेगा अलर्ट

श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं UP की पौने चार लाख महिलाएं, योगी सरकार की नीतियों का असर

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख