Hanuman Chalisa

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भाजपा विधायक पर हमला

Updated: मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (14:56 IST)
देवरिया। उत्तरप्रदेश में देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में भाजपा के सलेमपुर विधायक काली प्रसाद पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलेमपुर से भाजपा विधायक काली प्रसाद सोमवार की रात अपने चार पहिया वाहन से आ रहे थे कि क्षेत्र के ग्राम परान छपरा के पास लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन करने एक जुलूस जा रहा था। जुलूस में एक ट्रैक्टर और उसमे 2 ट्रॉली पीछे जुड़ी थी तथा 2 नर्तकियां डांस कर रही थीं‌।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला
विधायक के अनुसार वे जुलूस के पीछे काफी देर तक पीछे चलते रहे और जब आगे हुए तो जैसे ही उनके वाहन ने जुलूस में चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पार किया कि इस बीच किसी ने पीछे से फायर कर दिया। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। विधायक ने पुलिस को बताया कि किसी से उनकी कोई रंजिश नही है लेकिन यह घटना हुई है।
 
 
पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वे मौके पर पहुंचे और गाड़ी का निरीक्षण किया है। वाहन के पीछे साइड में गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और कांच के छोटे-छोटे टुकड़े वाहन के अंदर मिले हैं। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। विधायक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा 307 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। (वार्ता)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख