ramcharitmanas
✕

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

Updated: बुधवार, 30 जुलाई 2025 (12:40 IST)
BJP Mandal President murdered in Badaun : बदायूं जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंडल इकाई के एक अध्यक्ष (Mandal President) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार रात बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला की है। उन्होंने बताया कि भाजपा की बिनावर मंडल इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता (55) पर उस समय धारदार हथियार से हमला किया गया, जब वह गांव में पानी की टंकी पर सो रहे थे।ALSO READ: मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या
 
सिंह ने कहा कि गुप्ता का बेटा राहुल पानी की टंकी की देखभाल का काम करता है। लेकिन मंगलवार रात राहुल की जगह गुप्ता पानी की टंकी पर गए थे। पुलिस के मुताबिक परिजन ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।ALSO READ: बिहार में फिर हत्या, जमानत पर बाहर आए व्यक्ति को मारी गोली

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए 2 टीमें गठित की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

लद्दाख आंदोलन : 15 अक्टूबर की वार्ता से निकलेगा समाधान या बढ़ेगी बेचैनी? राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची पर नजरें

SIR पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर बरसे CM धामी, बोले- अपने शासनकाल का इतिहास देखे कांग्रेस

गुजरात में 30 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, 136 बस स्टेशनों पर खुलेंगे ग्राम हाट

CJP protest LIVE: दिल्ली में आज भी सख्ती, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बहाल, दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को किया गया रिहा

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

अगला लेख