biodatamaker
✕

लखीमपुर हिंसा में बड़ा खुलासा, आशीष मिश्रा की बंदूक से चली थी गोलियां

Updated: मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (15:14 IST)
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लखीमपुर में हिंसा के वक्त 3 हथियारों से फायरिंग हुई थी इनमें से एक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष है। आशीष इस समय लखीमपुर खीरी जिला जेल मे बंद हैं।
 
फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है कि हिंसा के वक्त तीन हथियारों से फायरिंग के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट में आरोपी आशीष मिश्रा की राइफिल से गोली चलने की पुष्टि हुई है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ही लखीमपुर खीरी हिंसा मामला में जांच की प्रगति को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि यह हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है। अदालत ने मामले की जांच हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में कराने का सुझाव दिया था।
 
उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान एक गाड़ी ने कुछ किसानों को कुचल दिया था। इस हादसे में 4 किसानों की मौत हो गई। इसके बाद भड़की हिंसा में एक ड्राइवर समेत 4 लोगों को पीट-पीटकर मार दिया गया था।
 
पुलिस ने इस मामले में आशीष मिश्रा समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद ही इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का भी गठन किया गया था।
 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख